Achche swasth par nibandh essay on health in hindi gurukul99.com
अंग्रेजी में कहावत है हेल्थ इज वेल्थ अर्थात् स्वास्थ्य ही धन है। शरीर ही यदि स्वस्थ नहीं तो स्वस्थ मन की कल्पना व्यर्थ है। अस्वस्थ मन अस्वस्थ विचारों का आश्रय स्थल है जो मनुष्य को अविवेकी, अकर्मण्य, क्रोधी और विचार शून्य कर देता है। तभी तो कहा गया है कि पहली सुख निरोगी काया। अर्थात् सबसे बड़ा सुख स्वस्थ शरीर है। आत्मा की पवित्रता, शुद्धता एवं स्वच्छता उसके निवास की स्वस्थता और स्वच्छता पर निर्भर करती है। अतः उसे स्वच्छ और शुद्ध रखना अत्यावश्यक है। स्वास्थ्य रक्षा के प्रमुख साधन है, व्यायाम, संतुलित और नियमित भोजन, स्वच्छता, संयम पूर्ण जीवन और ब्रह्मचर्य पालन।
Report Story